Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

सिर कलम करने की धमकी से मचा हड़कंप, बजरंग दल पदाधिकारी की तहरीर पर आसपुर देवसरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

फोटो- विनय सिंह सहसंयोजक  बजरंग दल  प्रतापगढ़। जनपद के थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र में बजरंग दल के जिला सह संयोजक विनय सिंह को मोब...

फोटो- विनय सिंह सहसंयोजक  बजरंग दल 
प्रतापगढ़। जनपद के थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र में बजरंग दल के जिला सह संयोजक विनय सिंह को मोबाइल फोन पर लगातार गाली-गलौज, जान से मारने और सिर कलम करने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर आसपुर देवसरा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायती पत्र के अनुसार, बीते लगभग एक माह से विनय सिंह के मोबाइल पर अलग-अलग अज्ञात नंबरों से दिन-रात लगातार कॉल आ रही थीं। कॉल रिसीव करते ही दूसरी ओर से अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता था और उन्हें तथा उनके परिवार को जान से मारने एवं सिर कलम करने जैसी गंभीर धमकियां दी जाती थीं। लगातार मिल रही धमकियों से पीड़ित और उनका परिवार भय और मानसिक तनाव के माहौल में जी रहा है।

पीड़ित ने पुलिस को कई मोबाइल नंबरों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही सर्विलांस के माध्यम से कॉल करने वालों की पहचान कर गिरफ्तारी की भी गुहार लगाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉल डिटेल, मोबाइल नंबरों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। सर्विलांस सेल की सहायता से धमकी देने वाले आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून व्यवस्था को चुनौती देने या भय का माहौल बनाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों की पहचान होते ही उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

No comments

Popular Posts