Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

10 वर्ष पुराने आवश्यक वस्तु अधिनियम के मामले में वारंटी गिरफ्तार

प्रतापगढ़। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उदयपुर पुलिस ने न्यायालय से वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर ल...



प्रतापगढ़। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उदयपुर पुलिस ने न्यायालय से वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसकी दुकान से दबोचकर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना उदयपुर के उपनिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह एवं आरक्षी पंकज कुमार वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, प्रतापगढ़ द्वारा जारी वारंट के आधार पर बीरेन्द्र सिंह (35), निवासी पूरे शिववंश मजरे खानीपुर, थाना उदयपुर को मंगापुर स्थित उसकी कनक मोबाइल शॉप से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्ष 2010 में दर्ज आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 से संबंधित मामले में न्यायालय से वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts