Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार; तमंचा, कारतूस और मोबाइल बरामद

NHT BHARAT NEWS प्रतापगढ़। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मामले में थाना दिलीपपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिर...

NHT BHARAT NEWS
प्रतापगढ़। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मामले में थाना दिलीपपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है। मोबाइल की जांच में घटना से संबंधित वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दिलीपपुर पुलिस ने सूरज गौंड पुत्र रविशंकर गौंड, निवासी घोर का मुफरीद, थाना दिलीपपुर को गिरफ्तार किया। वह पहले से दर्ज मुकदमे में वांछित था।
पुलिस के अनुसार, बरामद एंड्रॉयड मोबाइल की जांच के दौरान घटना से जुड़ा वीडियो मिला। इसके अलावा आरोपी के पास से अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। इसके आधार पर मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 की बढ़ोत्तरी की गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।
बरामदगी:
01 अवैध तमंचा (315 बोर)
02 जिंदा कारतूस (315 बोर)
01 एंड्रॉयड मोबाइल
कार्रवाई करने वाली टीम:
उपनिरीक्षक रमिल कुमार, महिला उपनिरीक्षक सारिका साहू, उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार पाठक एवं थाना दिलीपपुर पुलिस टीम।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts