प्रतापगढ़। कोतवाली देहात पुलिस ने खेत की मेड़ बांधने के विवाद में दर्ज मारपीट और जान से मारने की धमकी के मुकदमे में एक विधि का...
प्रतापगढ़। कोतवाली देहात पुलिस ने खेत की मेड़ बांधने के विवाद में दर्ज मारपीट और जान से मारने की धमकी के मुकदमे में एक विधि का उल्लंघन करने वाले 17 वर्षीय बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की फंटी भी बरामद कर सील कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 192/2026 धारा 191(2), 115(2), 352, 351(2) एवं 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि 15 जुलाई को ग्राम पूरे रायजू (मझरेठी) में खेत की मेड़ बांधने को लेकर हुए विवाद में नामजद एवं अन्य लोगों ने वादी पक्ष के साथ गाली-गलौज, मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर विक्रमपुर मोड़ के पास से एक बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया। उसके कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे की फंटी, जिसे परिजनों ने थाने में जमा कराया था, पुलिस ने कब्जे में लेकर सील कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव कर रहे हैं तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, कांस्टेबल मनीष कुमार पाण्डेय, नवीन गौतम एवं विपिन शामिल रहे।
No comments