Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

चार साल पुराने मुकदमे का वारंटी गिरफ्तार, फतनपुर पुलिस की कार्रवाई

प्रतापगढ़। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फतनपुर थाना पुलिस ने चार वर्ष पुराने मुकदमे में वांछित एक वारंटी अभियु...



प्रतापगढ़। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फतनपुर थाना पुलिस ने चार वर्ष पुराने मुकदमे में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक राहुल कुमार एवं कांस्टेबल दीपक राजभर क्षेत्र में जांच, गश्त और वारंटियों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव स्थित उसके घर के पास से वारंटी रामबहादुर (44) पुत्र नन्दलाल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त वर्ष 2021 के एक मामले में न्यायालय से जारी वारंट के तहत वांछित था। उसके विरुद्ध थाना फतनपुर में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी से संबंधित मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।

No comments

Popular Posts