Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

दुष्कर्म व पॉक्सो मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, संग्रामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर एक बार फिर अपनी सक्र...

प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काशीपुर गांव के बाहर स्थित टावर के पास से दबोच लिया।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी मनोज कुमार तोमर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक अंशु सिंह सेंगर एवं कांस्टेबल बीरपाल सिंह ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अभिषेक पटेल (21) निवासी ग्राम काशीपुर, थाना संग्रामगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना संग्रामगढ़ में दर्ज दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 69/64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एम/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संग्रामगढ़ पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे मामलों में सख्त और त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

No comments

Popular Posts