Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

स्पेशल टीम की सटीक घेराबंदी से झपटमार गैंग को बड़ा झटका,जेठवारा पुलिस के साथ संयुक्त मुठभेड़ में मुख्य आरोपी शुभम तिवारी गिरफ्तार, तमंचा व अपाचे बाइक बरामद

प्रतापगढ़ | NHT BHARAT NEWS जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में प्रतापगढ़ पुलिस की स्पेशल टीम ने एक बार फिर अपन...



प्रतापगढ़ | NHT BHARAT NEWS

जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में प्रतापगढ़ पुलिस की स्पेशल टीम ने एक बार फिर अपनी सक्रियता, तकनीकी दक्षता और समन्वित कार्यशैली का प्रभावी परिचय दिया। थाना जेठवारा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्पेशल टीम ने झपटमारी कांड के वांछित आरोपी शुभम तिवारी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को हुई झपटमारी की घटना के बाद स्पेशल टीम ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी। गजराही नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल, .315 बोर का अवैध तमंचा, तीन खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा एक मिस कारतूस बरामद किया गया। मामले में सह अभियुक्त हर्ष तिवारी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रभारी उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने थाना जेठवारा पुलिस के साथ बेहतर तालमेल और योजनाबद्ध कार्रवाई का परिचय दिया। तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग और त्वरित कार्रवाई के चलते यह अभियान सफल रहा। जनपद में लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयाँ यह संदेश देती हैं कि अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

No comments

Popular Posts