Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

प्रतापगढ़ पुलिस की अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी: स्पेशल टीम, स्वाट टीम और महेशगंज पुलिस ने फर्जी मेडिकल लाइसेंस कांड के 25000 इनामिया को पकड़ा

NHT BHARAT NEWS प्रतापगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। खासकर स्पेशल टीम ने बीते कुछ...

NHT BHARAT NEWS

प्रतापगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। खासकर स्पेशल टीम ने बीते कुछ समय में एक के बाद एक बड़ी सफलताओं से अपनी अलग पहचान बना ली है। हत्या, लूट, झपटमारी, मादक पदार्थों की तस्करी और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी जैसे मामलों में लगातार सफलता हासिल कर रही स्पेशल टीम ने बुधवार को एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मेडिकल लाइसेंस हासिल कर कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार में शामिल ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त आयुष प्रताप सिंह उर्फ सिंह आयुष प्रताप विनोद को गिरफ्तार कर लिया।
यह गिरफ्तारी थाना महेशगंज पुलिस, स्पेशल टीम, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में हुई। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चल रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय तथा क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संदीप तिवारी के नेतृत्व में टीमों ने मुखबिर की सूचना पर लालापुर बड़ी नहर के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
*ऐसे चलता था फर्जी मेडिकल लाइसेंस का खेल*
पुलिस के अनुसार, औषधि निरीक्षक द्वारा की गई जांच में सामने आया कि मेसर्स महादेव फार्मा के नाम से जारी औषधि विक्रय अनुज्ञप्ति फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त की गई थी। इस लाइसेंस के जरिए विभिन्न जनपदों से भारी मात्रा में कोडीनयुक्त न्यू फेन्सेडिल कफ सिरप की खरीद की गई, लेकिन जिस पते पर मेडिकल स्टोर दिखाया गया था, वहां कोई मेडिकल स्टोर संचालित नहीं मिला। न तो खरीदी गई दवाओं का कोई भौतिक रिकॉर्ड मिला और न ही बिक्री से संबंधित कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत किए गए।
जांच में प्रथम दृष्टया स्पष्ट हुआ कि लाइसेंस का उपयोग नशे के कारोबार के लिए किया जा रहा था। इसके बाद थाना महेशगंज में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), एनडीपीएस एक्ट तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने ₹25 हजार का इनाम घोषित किया था।
*गिरफ्तारी से बचता रहा आरोपी, आखिरकार स्पेशल टीम ने दबोचा*
पुलिस की लगातार दबिश के कारण आरोपी अपने घर जौनपुर से फरार होकर अलग-अलग स्थानों पर छिपता फिर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण की अर्जी भी दी थी। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वह मनगढ़ जाने के लिए प्रतापगढ़ में अपने साथी का इंतजार कर रहा था, तभी संयुक्त टीम ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया।
*स्पेशल टीम बनी अपराधियों के लिए सबसे बड़ा खतरा*
जनपद में जब से उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह ने स्पेशल टीम की कमान संभाली है, तब से टीम लगातार बड़ी-बड़ी आपराधिक घटनाओं के खुलासे, इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी और नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है। सटीक मुखबिर तंत्र, तकनीकी निगरानी और योजनाबद्ध रणनीति के दम पर टीम अपराधियों तक तेजी से पहुंच रही है।
हाल के दिनों में स्पेशल टीम ने झपटमार गिरोह, मादक पदार्थ तस्करों और कई वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर अपनी कार्यशैली का लोहा मनवाया है। यही वजह है कि अब जिले में अपराधियों के बीच स्पेशल टीम का नाम सुनते ही बेचैनी बढ़ने लगी है।
*संयुक्त कार्रवाई बनी सफलता की कुंजी*
इस पूरे अभियान में थाना महेशगंज पुलिस, स्पेशल टीम, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल ने आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई की। तकनीकी सूचनाओं, मुखबिर तंत्र और सटीक घेराबंदी के चलते पुलिस को बिना किसी व्यवधान के बड़ी सफलता मिली।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts