NHT BHARAT NEWS प्रतापगढ़। जेठवारा पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी करने वाले और चोरी की बाइक खरीदने वाले कबाड...
प्रतापगढ़। जेठवारा पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी करने वाले और चोरी की बाइक खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त अवस्था में बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार 26 जुलाई को सराय देवराय (परुआ) निवासी एक व्यक्ति ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बाबा मेडिकल स्टोर, कटरा गुलाब सिंह के सामने खड़ी की थी। दवा लेकर लौटने पर बाइक गायब मिली। पीड़ित की शिकायत पर थाना जेठवारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नागापुर तिराहे के पास से वीरेन्द्र सिंह चौहान निवासी नागापुर और सूरजबली सरोज निवासी भिटारा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में वीरेन्द्र ने स्वीकार किया कि उसने बाइक चोरी कर मात्र ₹2,500 में सूरजबली को बेच दी थी। वहीं सूरजबली ने बताया कि उसने बाइक खरीदने के बाद पुलिस के डर से उसे पास के तालाब में छिपा दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने क्षतिग्रस्त हालत में मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे सस्ते दामों में चोरी का सामान खरीदने-बेचने का काम करते थे और इसी से अपने परिवार का खर्च चलाते थे। मामले में बरामदगी और विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में अन्य धाराओं की भी बढ़ोतरी की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजीव वर्मा, हेड कांस्टेबल हेमन्त, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र, सुभाष भारती और प्रिन्स शामिल रहे।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*
No comments