NHT BHARAT NEWS सीसीटीवी और मुखबिर की सटीक सूचना बनी हथियार, चोरी की पूरी रकम बरामद; अपराधियों में बढ़ा पुलिस का खौफ प्रतापगढ़। ...
सीसीटीवी और मुखबिर की सटीक सूचना बनी हथियार, चोरी की पूरी रकम बरामद; अपराधियों में बढ़ा पुलिस का खौफ
प्रतापगढ़। धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर वारदात करने वालों के लिए नवाबगंज पुलिस ने कड़ा संदेश दिया है। पंचमुखी हनुमान मंदिर की दान पेटिका से चोरी की घटना का पुलिस ने बेहद कम समय में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई 2,817 रुपये की पूरी धनराशि भी बरामद कर ली। त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर साबित हुआ कि नवाबगंज पुलिस अपराधियों के लिए काल बनकर मैदान में उतर चुकी है।
पंचमुखी हनुमान मंदिर, छाछामऊ कुसवापुर बाजार की दान पेटिका से नकदी चोरी होने की सूचना मिलते ही थाना नवाबगंज पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चल रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और सघन जांच के सहारे आरोपी तक पहुंचने में देर नहीं लगाई।
उपनिरीक्षक दिलीप कुमार पाल व उनकी टीम ने छाछामऊ नाला पुलिया के पास से राजाराम सरोज (26) निवासी पनिगौ, थाना मानिकपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दान पेटिका से चोरी किए गए 2,817 रूपये बरामद कर लिए गए। पूछताछ में आरोपी ने मंदिर की दान पेटिका से चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। स्थानीय लोगों ने भी सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाले व्यक्ति के रूप में उसकी पहचान की।
पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि जिले में अपराध कर बच निकलना अब आसान नहीं है। नवाबगंज पुलिस की सक्रियता और मजबूत सूचना तंत्र ने न केवल एक धार्मिक स्थल पर हुई चोरी का खुलासा किया, बल्कि अपराधियों के बीच यह संदेश भी पहुंचा दिया कि कानून से बचना अब नामुमकिन है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार पाल, उपनिरीक्षक रामलाल राम, कांस्टेबल तेज प्रकाश, कांस्टेबल देवेश पाण्डेय एवं चालक पीआरडी त्रिदेव शुक्ला शामिल रहे, जिनकी सतर्कता और तत्परता से इस घटना का सफल अनावरण संभव हो सका।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*
No comments