Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, वांछित दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार।

थाना प्रभारी राकेश चौरसिया की सख्त कार्यशैली का असर, चौकी प्रभारी सैफाबाद योगेन्द्र सिंह की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप प्र...


थाना प्रभारी राकेश चौरसिया की सख्त कार्यशैली का असर, चौकी प्रभारी सैफाबाद योगेन्द्र सिंह की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप

प्रतापगढ़। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के गंभीर मामले में वांछित चल रहे 26 वर्षीय अभियुक्त प्रमोद कुमार उर्फ करियऊ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में फरार अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी राकेश चौरसिया के नेतृत्व में आसपुर देवसरा पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। थाना प्रभारी की सख्त कार्यशैली और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।

थाना आसपुर देवसरा में पंजीकृत धारा 87/137(2)/65(1) बीएनएस एवं 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त की तलाश में जुटी पुलिस को शनिवार को महत्वपूर्ण सफलता मिली। चौकी प्रभारी सैफाबाद उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह अपने हमराह कांस्टेबल प्रतीक कुमार के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्त की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम पर्वतपुर सुलेमान स्थित नहर पुलिया के पास किसी के इंतजार में खड़ा है।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने बिना समय गंवाए घेराबंदी की। पुलिस को देखकर अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते वह बच नहीं सका और दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रमोद कुमार उर्फ करियऊ पुत्र हरीराम गौतम, निवासी ग्राम केशवपट्टी, थाना शिवगढ़, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसके विरुद्ध थाना आसपुर देवसरा में मुकदमा दर्ज है और गिरफ्तारी के डर से वह भागने का प्रयास कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*अपराधियों के लिए साफ संदेश*

थाना प्रभारी राकेश चौरसिया के नेतृत्व में आसपुर देवसरा पुलिस की लगातार हो रही कार्रवाई से फरार और वांछित अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की सक्रियता से अपराधियों के सामने अब एक ही विकल्प बचा है—या तो अपराध छोड़ें या कानून का सामना करने के लिए तैयार रहें।

इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी सैफाबाद उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह और कांस्टेबल प्रतीक कुमार की अहम भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि थाना प्रभारी राकेश चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

थाना आसपुर देवसरा पुलिस का संदेश स्पष्ट है—अपराध करने वालों और कानून से बचने का प्रयास करने वालों की अब खैर नहीं, अपराधियों की तलाश जारी है और कानून के लंबे हाथों से बच पाना मुश्किल है।

No comments

Popular Posts