Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

वायरल वीडियो में बैल के साथ क्रूरता का मामला: आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में बैल के साथ कथित क्रूरता और मारपीट करने के मामले में थाना महेशगंज पुलिस ने कार्...



प्रतापगढ़। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में बैल के साथ कथित क्रूरता और मारपीट करने के मामले में थाना महेशगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद आरोपी की पहचान की।

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में बैल के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान रंजीत पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय निवासी ग्राम सराय स्वामी, थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि बैल आरोपी का ही था और उसे उठाने के प्रयास के दौरान उसे अनावश्यक रूप से चोट पहुंचाई गई थी।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी के उत्तेजित होकर फौजदारी पर आमादा होने तथा शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के चलते पुलिस ने उसे धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर चालानी रिपोर्ट माननीय न्यायालय भेज दी।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल अनिल कुमार यादव शामिल रहे।

थाना महेशगंज पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों को सख्त संदेश गया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

No comments

Popular Posts