प्रतापगढ़। थाना जेठवारा पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक से संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता ...
प्रतापगढ़। थाना जेठवारा पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक से संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को लक्ष्मीगंज चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना जेठवारा प्रभारी नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में महिला निरीक्षक आकांक्षा वर्मा ने पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपी की गिरफ्तारी की।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना जेठवारा में दर्ज मु0अ0सं0 269/2026 में वांछित अभियुक्त समून पुत्र मो0 फारुख उर्फ मुन्ना, निवासी ग्राम चमरूपुर पठान, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध धारा 85, 115(2), 316(2), 351(2) बीएनएस, मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 की धारा 4 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में महिला निरीक्षक आकांक्षा वर्मा, उपनिरीक्षक अरुण मौर्या और कांस्टेबल अरविन्द शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*
No comments