प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी आसपुर देवसरा राके...
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी आसपुर देवसरा राकेश कुमार चौरसिया के कुशल नेतृत्व में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया की प्रभावी कार्यशैली और उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी की सक्रियता एक बार फिर चर्चा में रही। मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और सटीक सूचना मिलते ही बिना किसी देरी के घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल गौतम पुत्र सुरेन्द्र गौतम उर्फ गुड्डू, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम शाहपुर, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जौनपुर मोड़ ढकवा कट नेशनल हाईवे के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की आरोपी से इंस्टाग्राम के माध्यम से जान-पहचान हुई थी। आरोप है कि विशाल ने शादी का झांसा देकर युवती को नासिक बुलाया और किराये के कमरे पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी करने से इनकार कर दिया तथा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर थाना आसपुर देवसरा में धारा 69/352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसने की कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का संदेश साफ दिखाई दे रहा है। वहीं, इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी की सजगता, सक्रियता और त्वरित कार्रवाई सराहनीय रही। उनके साथ कांस्टेबल शिवम यादव एवं कांस्टेबल अजीत चौहान भी पुलिस टीम में शामिल रहे।
स्थानीय स्तर पर थाना प्रभारी राकेश चौरसिया की कार्यशैली की जमकर सराहना हो रही है। अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि आसपुर देवसरा पुलिस अपराधियों के लिए सख्त और कानून व्यवस्था के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*
No comments