Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

कुशफरा में डकैती की साजिश नाकाम, देल्हूपुर पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को दबोचा

पिस्टल, तमंचा, 10 कारतूस और डकैती के उपकरण बरामद; एक आरोपी फरार प्रतापगढ़। थाना देल्हूपुर पुलिस ने डकैती की एक बड़ी वारदात को अं...


पिस्टल, तमंचा, 10 कारतूस और डकैती के उपकरण बरामद; एक आरोपी फरार

प्रतापगढ़। थाना देल्हूपुर पुलिस ने डकैती की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही नाकाम कर दिया। पुलिस ने कुशफरा गांव में डकैती की योजना बना रहे चार शातिर बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध पिस्टल, तमंचा, कारतूस तथा डकैती में इस्तेमाल किए जाने वाले हथौड़ा, छेनी, पिलास, रस्सी और पहचान छिपाने के लिए काले कपड़े बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशान्त राज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी देल्हूपुर राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 24 अगस्त की रात चौकी प्रभारी अमित कुमार सिन्हा पुलिस टीम के साथ मान्धाता मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शनिदेव धाम गेट के आगे स्थित बाग में कुछ बदमाश एकत्र होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं और उनके पास अवैध असलहे भी हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बाग की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया। एक आरोपी साहिल खान पुत्र निजाम खान, निवासी ग्राम पतुलकी, थाना अन्तू, पुलिस को चकमा देकर मोटरसाइकिल से फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेराज उर्फ आदिल पुत्र मुस्तकीम निवासी शोभीपुर थाना मान्धाता, सैफ पुत्र इकरार निवासी जद्दोपुर दिवैनी थाना देल्हूपुर, सादाब पुत्र इसराइल निवासी चकसारा थाना रानीगंज और नौशाद उर्फ नुशाद पुत्र मोहम्मद गयास निवासी बरसण्डा थाना देल्हूपुर के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे सभी मिलकर कुशफरा गांव में डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए थे। बरामद हथौड़ा, छेनी, पिलास और रस्सी का उपयोग वारदात में किया जाना था, जबकि काले कपड़े पहनकर वे अपनी पहचान छिपाने की तैयारी में थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल 32 बोर, आठ जिंदा कारतूस 32 बोर, एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं। इसके अलावा एक बैग से लोहे का हथौड़ा, छेनी, पिलास, प्लास्टिक की रस्सी और तीन काले कपड़े के टुकड़े मिले। पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और मौके से दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। इनमें से एक मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सैफ और मेराज उर्फ आदिल के खिलाफ पहले से लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, धोखाधड़ी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

इस मामले में थाना देल्हूपुर में मु0अ0सं0 137/2026 के तहत धारा 310(4), 310(5), 3(5) बीएनएस और 3/25 शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी साहिल खान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी अमित कुमार सिन्हा, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक शिवा प्रजापति, कांस्टेबल विनय पटेल, रिक्रूट कांस्टेबल शुभम, रिक्रूट कांस्टेबल आकाश, रिक्रूट कांस्टेबल प्रदीप खरवार और कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार शामिल रहे।

No comments

Popular Posts