स्पेशल टीम और सर्विलांस सेल की सटीक घेराबंदी से नशे के कारोबार पर प्रहार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, पन्नियां और बाइक बरामद प्रतापगढ़। ...
स्पेशल टीम और सर्विलांस सेल की सटीक घेराबंदी से नशे के कारोबार पर प्रहार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, पन्नियां और बाइक बरामद
प्रतापगढ़। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कंधई पुलिस ने स्पेशल टीम एवं सर्विलांस सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर नशे के कारोबार पर करारा प्रहार किया है। पुलिस के कब्जे से कुल 35.84 ग्राम अवैध एमडी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, छोटी पारदर्शी पन्नियां, मोबाइल फोन और बरामदगी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में चल रही प्रभावी कार्रवाई के क्रम में कंधई पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर सचिन तिवारी उर्फ दिलावर निवासी पूरे भुलई, सिद्धार्थ शुक्ला निवासी गोगलापुर तथा अश्वनी तिवारी निवासी तरहा को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान सचिन तिवारी के कब्जे से 21.43 ग्राम, सिद्धार्थ शुक्ला से 8.23 ग्राम और अश्वनी तिवारी से 6.18 ग्राम एमडी बरामद हुई। इसके अलावा सचिन के पास से इलेक्ट्रॉनिक तराजू, नौ छोटी पारदर्शी पन्नियां और POCO मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने बरामदगी में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया।
*अपराधियों के खिलाफ काल बनकर टूट रही स्पेशल टीम*
कंधई पुलिस की इस कार्रवाई में स्पेशल टीम प्रभारी उपनिरीक्षक विजेन्द्र सिंह की टीम और सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अजीत सिंह की भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही। अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर, सूचनाओं का त्वरित संकलन और सटीक घेराबंदी के जरिए स्पेशल टीम लगातार जिले में अपराधियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। नशे के अवैध कारोबार पर हुई यह कार्रवाई बताती है कि पुलिस की निगाह से अपराधियों का बच निकलना आसान नहीं है।
स्पेशल टीम में हेड कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह, कांस्टेबल मुकेश पटेल, माधवेश राय, आनंद यादव एवं पियूष यादव शामिल रहे। वहीं कंधई पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनुपम पटेल, उपनिरीक्षक कैलाश यादव सहित पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
बरामदगी के आधार पर थाना कंधई में मुकदमा अपराध संख्या 214/2026 के तहत धारा 338/336(3)/340(2) बीएनएस एवं 22(C) एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*
No comments