Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

महादेव प्रसाद जायसवाल की 121वीं जयंती मनाई गई।

आसपुर देवसरा। 18 सितम्बर को ककरहवा भनईपुर स्थित महादेव नगर इंटरमीडिएट कॉलेज के संस्थापक महादेव प्रसाद जायसवाल की 121...

आसपुर देवसरा। 18 सितम्बर को ककरहवा भनईपुर स्थित महादेव नगर इंटरमीडिएट कॉलेज के संस्थापक महादेव प्रसाद जायसवाल की 121वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पट्टी विधायक राम सिंह पटेल ने संस्थापक की फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर चौरसिया ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विधायक राम सिंह पटेल ने कहा कि महादेव प्रसाद जायसवाल ने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाकर समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान समाज निर्माण की आधारशिला होते हैं और महादेव नगर इंटरमीडिएट कॉलेज इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विशिष्ट अतिथि विजय यादव, सांसद प्रतिनिधि बीएल पटेल ने भी संस्थापक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। महादेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के सभी होनहार बच्चों को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियो द्वारा मेंडल देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर प्रवक्ता विजय कुमार त्रिपाठी, गुलाब चंद यादव, अवधेश कुमार गुप्ता, सत्यनारायण पांडेय, मोहनलाल गुप्ता, बड़े बाबू मनोज कुमार शर्मा, राजेश सिंह, रामकृष्ण पांडेय, विनीत सिंह यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। साथ ही क्षेत्र के कई सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे जिसमें प्रधान उमापुर शेषमणि यादव, महेंद्र यादव, राम सिंह,अवधनारायण सिंह, मनोज यादव, कृष्णा चौरसिया, आशीष यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

No comments

Popular Posts