Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 53.90 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले सूरज सरोज को गिरफ्तार करके भेजा जेल

53.90 लाख रुपये के गबन-जालसाजी के मामले में वांछित था आरोपी, पट्टी चौराहे पर दया हॉस्पिटल के पास पुलिस ने किया गिरफ्तार प्रतापगढ...


53.90 लाख रुपये के गबन-जालसाजी के मामले में वांछित था आरोपी, पट्टी चौराहे पर दया हॉस्पिटल के पास पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़। अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ आसपुर देवसरा पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कथित गबन, धोखाधड़ी एवं जालसाजी के मामले में वांछित चल रहे सूरज कुमार सरोज को पट्टी चौराहे पर दया हॉस्पिटल के पास गिरफ्तार कर लिया।

मामला 53 लाख 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी/गबन और जालसाजी से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, 18 गांवों के 138 सदस्यों के साथ फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से धोखाधड़ी किए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे में सूरज कुमार सरोज वांछित चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया ने टीम को सक्रिय किया। इसके बाद उपनिरीक्षक हरीन्द्र नारायण राय ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

आसपुर देवसरा पुलिस की कार्रवाई ने एक बार फिर साफ कर दिया कि वांछित अपराधी चाहे कितना भी बचने की कोशिश करे, पुलिस की नजर से ज्यादा देर तक दूर नहीं रह सकता। राकेश चौरसिया की अगुवाई में लगातार हो रही कार्रवाई से अपराधियों में पुलिस का दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज कुमार सरोज पुत्र बंसतलाल, निवासी ग्राम शरमा (पृथ्वीगंज), थाना पट्टी, प्रतापगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरीन्द्र नारायण राय, कांस्टेबल श्रवण कुमार, कांस्टेबल शुभम यादव और महिला आरक्षी प्रियंका प्रजापति शामिल रहे।

No comments

Popular Posts