Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

घर में चोरी का मास्टरमाइंड निकला भाई, जेठवारा पुलिस ने स्पेशल टीम संग खोला राज

विजेंद्र की स्पेशल टीम ने अमलेश शुक्ला की टीम संग दो आरोपियों को दबोचा, सोने-चांदी के जेवर, 81,200 रूपये नकद और वैगन...

विजेंद्र की स्पेशल टीम ने अमलेश शुक्ला की टीम संग दो आरोपियों को दबोचा, सोने-चांदी के जेवर, 81,200 रूपये नकद और वैगनआर बरामद

प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र में घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज दो दिनों में बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। जेठवारा पुलिस और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात में कोई बाहरी गिरोह नहीं बल्कि घर के ही सदस्य ने अपने साथी के साथ मिलकर साजिश रची थी। आरोपियों ने छत की लोहे की जाली उखाड़कर घर में प्रवेश किया और आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर ली।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार रघुवंशी के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी जेठवारा नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इस खुलासे में स्पेशल टीम प्रभारी उ0नि0 विजेंद्र और जेठवारा थाने के उ0नि0 अमलेश शुक्ला की टीम की अहम भूमिका रही।

*मुखबिर की सूचना पर बरईपुर नहर पुलिया के पास दबोचे गए*

पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान संदिग्धों की तलाश और सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर जेठवारा पुलिस और स्पेशल टीम ने बरईपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर उदय कौशल और अंकित कौशल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उदय कौशल ने बताया कि वह कर्ज में डूबा था और 21 सितंबर को जब उसका भाई और परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में गए थे, तभी उसने अपने साथी अंकित के साथ चोरी की योजना को अंजाम दिया। दोनों उदय की छत से उसके भाई हरिओम की छत पर पहुंचे और लोहे की जाली/पाटन उखाड़कर घर में दाखिल हुए। इसके बाद आलमारी में रखे जेवर और रुपये चोरी कर लिए।

पुलिस के अनुसार दोनों ने पूछताछ में यह भी बताया कि चोरी के कुछ आभूषण बेच दिए गए थे और उससे मिले कुछ रुपये खर्च कर दिए गए। शेष आभूषण और रुपये लेकर दोनों प्रतापगढ़ में बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

*उदय के कब्जे से मिले सोने के आभूषण*

उदय कौशल के पास से ‘हरिओम ज्वैलर्स’ लिखा छोटा बैग बरामद हुआ। इसमें—

- नाक की कील—10 अदद, वजन 0.56 ग्राम
- नथिया मॉडल कील—4 अदद, 0.61 ग्राम
- नाक की गोल छोटी नथिया—14 अदद, 3.35 ग्राम
- नाक की बड़ी कील—14 अदद, 3.35 ग्राम
- झुमका—1 जोड़ा, 7.55 ग्राम

बरामद हुआ।

*अंकित के कब्जे से भी मिला जेवर*

अंकित कौशल के कब्जे से ‘हरिओम ज्वैलर्स’ लिखा भूरे रंग का बैग मिला। उसमें—

- झुमका—1 जोड़ा, 5 ग्राम
- कान की छोटी बाली—3 जोड़ी, 80 ग्राम
- कान की बड़ी बाली—3 जोड़ी, 2.59 ग्राम
- टूटी कान की बाली—2 टुकड़े, 0.72 ग्राम
- छोटे लॉकेट—3 अदद, 0.80 ग्राम

मिले।

*वैगनआर की पिछली सीट के नीचे छिपा था बाकी चोरी का माल*

पुलिस के अनुसार दोनों से शेष चोरी के माल के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने उसे वैगनआर कार में छिपाकर रखने की जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर सफेद रंग की वैगनआर कार संख्या UP 70 EL 1267 की तलाशी ली गई। पिछली सीट के नीचे एक बड़ा हैंडबैग मिला। उसके अंदर ‘सोना व चांदी के फैंसी आभूषण के निर्माता व विक्रेता’ लिखा बैग और ‘हरिओम ज्वेलर्स’ के कई छोटे बैग व आभूषण के डिब्बे मिले।

*पीली धातु के आभूषणों की पूरी बरामदगी*

वाहन से बरामद ‘हरिओम ज्वेलर्स’ के बैग से—

- बड़ी अंगूठी—2 अदद, 5.14 ग्राम
- मंगलसूत्र—2 अदद, 15.61 ग्राम व 13.39 ग्राम
- मांग टीका—1 अदद, 3.46 ग्राम
- बड़ी झालरदार सहारा सहित—1 अदद, 4.83 ग्राम
- नाक की कील—2 अदद, 1.22 ग्राम
- हाथ की चूड़ी—7 पीस, 62.91 ग्राम
- हाथ का कड़ा—2 पीस, 42.77 ग्राम
- बड़ी मोटी चैन—1 अदद, 37.67 ग्राम
- पतली चैन—1 अदद, 8.83 ग्राम
- टूटी हुई चूड़ी के टुकड़े—7 अदद, 10.15 ग्राम
- पीली धातु की गलायी हुई गुटका—1 अदद, 12.91 ग्राम
- गोली दाना—3 अदद, 22 ग्राम

बरामद किए गए।

*सफेद धातु के आभूषण भी बड़ी मात्रा में बरामद*

इसी बैग से मिले गुलाबी रंग के ‘हरिओम ज्वेलर्स’ बैग में सफेद धातु के आभूषण भी मिले। इनमें—

- पुरानी इस्तेमाल की हुई बिछिया—41 अदद, 96.94 ग्राम
- पायल—3 जोड़ी व 2 सिंगल, 110.59 ग्राम
- नग वाली पुरानी इस्तेमाल की हुई अंगूठी—3 अदद, 8.33 ग्राम
- गोल रिंग—2 अदद, 3.76 ग्राम
- सफेद धातु की पुरानी इस्तेमाल की हुई चैन—2 अदद, 16.37 ग्राम
- पायल—1 जोड़ी, 132.80 ग्राम

शामिल हैं।

*81,200 रूपये नकद, वजन कांटा और आधार कार्ड भी मिला*

पुलिस ने चोरी के आभूषणों के अलावा ₹81,200 नकद, एक आधार कार्ड और ‘हरिओम ज्वेलर्स’ लिखा इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा भी बरामद किया। घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

चोरी के माल की बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

*स्पेशल टीम प्रभारी विजेंद्र की सक्रियता चर्चा में*

जेठवारा चोरी कांड के इस खुलासे में स्पेशल टीम की भूमिका विशेष रूप से सामने आई। स्पेशल टीम प्रभारी उ0नि0 विजेंद्र के नेतृत्व में टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाकर संदिग्धों की तलाश में सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं उ0नि0 अमलेश शुक्ला के नेतृत्व वाली जेठवारा पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग और गिरफ्तारी की कार्रवाई में अहम योगदान दिया।

संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सिर्फ गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रही, बल्कि उनकी निशानदेही पर छिपाकर रखा गया चोरी का शेष माल, नकदी और वारदात में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया गया। इससे पुलिस की जांच को महत्वपूर्ण आधार मिला।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts