आसपुर देवसरा पुलिस ने नहर तिराहे से दबोचा आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़। न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में आसपुर देवसरा ...
आसपुर देवसरा पुलिस ने नहर तिराहे से दबोचा
आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़। न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में आसपुर देवसरा पुलिस ने एक एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम वारंटियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अनुराग मिश्रा पुत्र रमाकान्त मिश्रा, उम्र करीब 52 वर्ष, निवासी ग्राम रूपनपुर (औरंगाबाद), पोस्ट सैफाबाद, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ को जलपा नहर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में न्यायालय से एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तारी वारंट से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह और उपनिरीक्षक रियाजूद्दीन अहमद शामिल रहे।
No comments