Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा/कलारीपट्टू में महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज का परचम, चार खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन।

मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में छह खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, लखनऊ में प्रतापगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे प्रतिभावान खिलाड...


मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में छह खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, लखनऊ में प्रतापगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे प्रतिभावान खिलाड़ी

प्रतापगढ़। महादेव नगर स्थित महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज ने खेल प्रतिभाओं के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट पहचान कायम की है। प्रयागराज के बी.बी.एस. इंटर कॉलेज में आयोजित मंडल स्तरीय कलारीपट्टू प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छह खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें चार खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया।

सीनियर वर्ग में मो. जीशान और नरसिंग यादव तथा जूनियर वर्ग में मो. शाहबाज और उत्कर्ष यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर चयन हासिल किया। अब ये चारों प्रतिभाशाली खिलाड़ी लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कलारीपट्टू प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज की यह उपलब्धि विद्यालय में खेलों को दिए जा रहे प्रोत्साहन और विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी विद्यालय के विद्यार्थी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। एक साथ चार खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन विद्यालय की खेल प्रतिभा और मजबूत खेल वातावरण को दर्शाता है।

चार खिलाड़ियों के राज्य स्तर पर चयन की जानकारी मिलते ही विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के प्रबंधक श्री अखिलेश कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्य श्री योगेंद्र बहादुर चौरसिया ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और लगन ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई उपलब्धि हासिल करेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक श्री ओमकार वाला ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां विद्यार्थियों में खेल के प्रति उत्साह पैदा करने के साथ ही विद्यालय और जनपद की पहचान को मजबूत करती हैं।

महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज परिवार ने चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर प्रतापगढ़ का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करेंगे।

No comments

Popular Posts