प्रतापगढ़। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रतापगढ़ पुलिस एवं अभियोजन की प्रभावी पैरवी के चलते स्पेशल पॉक्सो न्यायालय ने पट्टी थाना क्ष...
प्रतापगढ़। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रतापगढ़ पुलिस एवं अभियोजन की प्रभावी पैरवी के चलते स्पेशल पॉक्सो न्यायालय ने पट्टी थाना क्षेत्र के पॉक्सो मामले में अभियुक्त अशोक कुमार उर्फ बबलू पुत्र रामसुमेर निवासी सरसतपुर सरापदमिन को दोषसिद्ध करते हुए 20 वर्ष के कारावास और 53 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
मामला वर्ष 2017 का है। 26 अप्रैल 2017 को अशोक कुमार उर्फ बबलू के खिलाफ थाना पट्टी में अपराध संख्या 87/2017 के तहत धारा 376(1), 323, 504, 506 भादवि एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 24 सितंबर 2017 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।
अभियोजन पक्ष के प्रदीप कुमार पाण्डेय, विवेचक उपनिरीक्षक राजेश कुमार तथा थाना पट्टी के पैरोकार कांस्टेबल विश्वेंद्र प्रताप सिंह की प्रभावी पैरवी और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने 9 सितंबर 2026 को फैसला सुनाया। न्यायालय ने पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) में 20 वर्ष का कारावास व 50 हजार रुपये अर्थदंड, धारा 323 भादवि में एक वर्ष का कारावास व एक हजार रुपये अर्थदंड तथा धारा 506 भादवि में दो वर्ष का कारावास व दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा।
No comments