Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

एससी-एसटी एक्ट मामले में चार दोषियों को तीन साल की सजा।

प्रतापगढ़। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रतापगढ़ पुलिस एवं अभियोजन की प्रभावी पैरवी के चलते स्पेशल जज एससी-एसटी न्यायालय ने संग्राम...


प्रतापगढ़। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रतापगढ़ पुलिस एवं अभियोजन की प्रभावी पैरवी के चलते स्पेशल जज एससी-एसटी न्यायालय ने संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के वर्ष 2014 के एससी-एसटी एक्ट मामले में चार अभियुक्तों को दोषसिद्ध करते हुए तीन वर्ष के कारावास और दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

दोषी अभियुक्तों में राजू उर्फ पुष्पराज यादव पुत्र बिंदेश्वरी, बबलू यादव पुत्र रामकिशोर यादव, अमृत लाल यादव तथा वासदेव यादव पुत्रगण रामनरेश यादव, सभी निवासी विजयीमऊ, थाना संग्रामगढ़, प्रतापगढ़ शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, 29 मार्च 2014 को अभियुक्तों के खिलाफ अपराध संख्या 86/2014 के तहत धारा 323, 504, 506 भादवि एवं 3(1)10 एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने 11 अप्रैल 2014 को आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था।

न्यायालय ने धारा 323 भादवि में छह माह, धारा 504 में एक वर्ष तथा धारा 3(1)10 एससी-एसटी एक्ट में तीन वर्ष के कारावास और दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं धारा 506 भादवि में चारों अभियुक्तों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया गया।

अभियोजन पक्ष के एडीजीसी सुरेश बहादुर सिंह, तत्कालीन क्षेत्राधिकारी लालगंज डीएल सुधीर और थाना संग्रामगढ़ के पैरोकार कांस्टेबल जितेंद्र की प्रभावी पैरवी के चलते 9 सितंबर 2026 को न्यायालय ने यह फैसला सुनाया।

No comments

Popular Posts