ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी से एफटीसी कोर्ट ने सुनाया फैसला, 35 हजार रुपये अर्थदंड भी प्रतापगढ़। पुलिस एवं अभियोजन ...
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी से एफटीसी कोर्ट ने सुनाया फैसला, 35 हजार रुपये अर्थदंड भी
प्रतापगढ़। पुलिस एवं अभियोजन की प्रभावी पैरवी के चलते ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत दुष्कर्म के मामले में आरोपी सुभाष सरोज पुत्र भगौतीदीन सरोज, निवासी तिवारीपुर, थाना रानीगंज को एफटीसी न्यायालय ने दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने अभियुक्त पर कुल 35 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
मामला वर्ष 2012 का है। 11 जुलाई 2012 को रानीगंज थाने में अपराध संख्या 243/2012 के तहत धारा 363, 366 और 376 भादवि में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद 30 जुलाई 2012 को न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया गया।
10 सितंबर 2026 को एफटीसी न्यायालय ने धारा 363 में पांच वर्ष का कारावास व पांच हजार रुपये अर्थदंड, धारा 366 में सात वर्ष का कारावास व 10 हजार रुपये अर्थदंड तथा धारा 376 में 10 वर्ष का कारावास व 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा।
पुलिस के अनुसार, यह सजा वैज्ञानिक विवेचना, साक्ष्यों के संकलन और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप हुई। मामले में एडीजीसी अजय कुमार पाण्डेय, विवेचक निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय तथा थाना रानीगंज के पैरोकार कांस्टेबल रामचरन की प्रभावी पैरवी रही।
No comments