फतनपुर पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से नर्सिंहपुर के पास दबोचा, बरामदगी के बाद मुकदमे में बढ़ी धारा प्रतापगढ़। फतनपुर पुलिस ...
फतनपुर पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से नर्सिंहपुर के पास दबोचा, बरामदगी के बाद मुकदमे में बढ़ी धारा
प्रतापगढ़। फतनपुर पुलिस ने सर्विलांस टीम के सहयोग से चोरी के ई-रिक्शा की बरामदगी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नर्सिंहपुर, थाना कोतवाली नगर के पास मुखबिर की सूचना पर रिषभ उर्फ ऋषि पटेल और दीपक पटेल को पकड़ा। इनके कब्जे से चोरी का एक ई-रिक्शा बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, रामापुर गौरा निवासी मजनू उमर वैश्य का ई-रिक्शा 18 अगस्त को घर के पास खड़ा था, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। मामले में 20 अगस्त को फतनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कसेरुआ निवासी रिषभ उर्फ ऋषि पटेल (22) और दीपक पटेल (23) के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई में उप निरीक्षक राजनाथ यादव, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी, देवेंद्र कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल अर्पित गुप्ता व सुशील कुमार के साथ सर्विलांस टीम के उप निरीक्षक अजीत कुमार सिंह और कांस्टेबल सनोज कुमार का विशेष सहयोग रहा।
No comments