Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

दुष्कर्म के वांछित शुभम गौतम पर आसपुर देवसरा पुलिस का शिकंजा, ओवरब्रिज के नीचे से दबोचाआसपुर देवसरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

प्रतापगढ़। वांछित और फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आसपुर देवसरा पुलिस ने एक बार फिर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए ...


प्रतापगढ़। वांछित और फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आसपुर देवसरा पुलिस ने एक बार फिर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के अभियोग में वांछित आरोपी शुभम गौतम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सक्रियता और लगातार दबिश के चलते आरोपी को 22 सितंबर को देवरखा ओवरब्रिज के नीचे से दबोच लिया गया।
पुलिस के मुताबिक ग्राम पूरा निवासी शुभम गौतम पुत्र सुरेश गौतम, उम्र करीब 20 वर्ष, थाना आसपुर देवसरा में धारा 64(1)/351(3) बीएनएस के तहत दर्ज अभियोग में वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में आसपुर देवसरा पुलिस की लगातार सक्रियता से वांछित आरोपियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अवधराज यादव, कांस्टेबल अजीत चौहान और कांस्टेबल नन्दकिशोर शामिल रहे।

No comments

Popular Posts