लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन, विद्यालय और प्रतापगढ़ का बढ़ाया मान प्रतापगढ़। लखनऊ के केडी सिं...
लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन, विद्यालय और प्रतापगढ़ का बढ़ाया मान
प्रतापगढ़। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 21 सितंबर को आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर कलारीपट्टू प्रतियोगिता में महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज, महादेव नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा 8 के युवराज दीक्षित पुत्र अमित दीक्षित निवासी भनईपुर, कक्षा 9 के मो. जिशान पुत्र मो. रिजवान निवासी परहत खास तथा कक्षा 9 के सहबाज पुत्र साहीद निवासी दयालगंज, भनईपुर ने अपने-अपने इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और बेहतर खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी सफलता से विद्यालय के साथ ही क्षेत्र के खेल प्रेमियों में भी उत्साह है।
विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर चौरसिया ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनके परिश्रम और प्रशिक्षक विनीत सिंह यादव के कुशल मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि विद्यालय के खिलाड़ी लगातार जिला, मंडल और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।
No comments