Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

कुराश में चमका महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज, विनय विश्वकर्मा ने जीता रजत पदक।

प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर प्रतियोगिता में -25 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन, विद्यालय और जनपद का बढ़ाया मान प्रतापगढ़। महादे...

प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर प्रतियोगिता में -25 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन, विद्यालय और जनपद का बढ़ाया मान

प्रतापगढ़। महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज, महादेव नगर आसपुर देवसरा ककरहवा भनईपुर,की खेल प्रतिभा ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी चमक बिखेरी है। 20 सितंबर को आयोजित प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर कुराश प्रतियोगिता में विद्यालय के होनहार खिलाड़ी विनय विश्वकर्मा ने -25 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ ही प्रतापगढ़ जनपद और प्रयागराज मंडल का गौरव बढ़ा है।

विनय की इस सफलता ने यह साबित किया कि महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि खेल प्रतिभाओं को निखारने में भी लगातार उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। विद्यालय में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, अनुशासन और प्रोत्साहन मिलने का परिणाम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक के रूप में सामने आ रहा है।

प्रतियोगिता में विनय के दमदार प्रदर्शन पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक ने विनय विश्वकर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए हरसंभव प्रोत्साहन दिया जाता रहेगा।

विनय की सफलता में कुराश टीम के कोच विनीत सिंह यादव और टीम मैनेजर सुनील कुमार धुरिया के मार्गदर्शन एवं अथक परिश्रम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय परिवार ने दोनों के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज के खिलाड़ी आने वाले समय में भी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts