Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा पुलिस का ‘मिशन शिकंजा’! राकेश चौरसिया के एक्शन में मचा तहलका, करनलगंज तक पहुंची टीम और कमरे से वांछित सहबाज गिरफ्तार

प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा पुलिस का एक्शन मोड फिर सुर्खियों में है। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अप...


प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा पुलिस का एक्शन मोड फिर सुर्खियों में है। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपहरण और दुष्कर्म के अभियोग में वांछित चल रहे मो0 सहबाज अहमद को करनलगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की यह कार्रवाई फिल्मी अंदाज में चली—सुराग मिला, टीम रवाना हुई और दूसरे जिले में पहुंचकर वांछित को दबोच लिया।

मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस वांछित अभियुक्त की तलाश में जुटी थी। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना ने जांच की दिशा बदल दी। उपनिरीक्षक सचिन कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल राम प्रकाश यादव और नीरज पटेल की टीम थाना करनलगंज क्षेत्र के सादिया मोहल्ले में पहुंची। पुलिस के मुताबिक एक कमरे में मौजूद सहबाज को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

*एक्शन कहीं और, कमान देवसरा की!*

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सहबाज मु0अ0सं0 226/2026, धारा 87/61(2)/351(3)/64 बीएनएस में वांछित था। विवेचना के दौरान शक्ति होटल, रामबाग, प्रयागराज से प्राप्त साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 64 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

राकेश चौरसिया की अगुवाई में आसपुर देवसरा पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र की सीमाओं से आगे बढ़कर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की यह कार्रवाई दिखाती है कि वांछित अभियुक्तों की तलाश में टीम लगातार सुरागों को खंगाल रही है और सूचना मिलते ही दबिश दे रही है।* *सुराग मिला… टीम निकली… लोकेशन मिली… और शिकंजे में आ गया वांछित!*
आसपुर देवसरा पुलिस की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सचिन कुमार, कांस्टेबल राम प्रकाश यादव और कांस्टेबल नीरज पटेल शामिल रहे।

No comments

Popular Posts