Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

पट्टी/जीजा ने साली को लेकर हुआ फरार, पुलिस ने दर्ज किया केस

26 सितंबर की रात युवती के लापता होने से मचा हड़कंप—परिजनों की तहरीर पर जीजा विजय कुमार के खिलाफ मुकदमा, मुंबई तक तलाश की तैयारी ...

26 सितंबर की रात युवती के लापता होने से मचा हड़कंप—परिजनों की तहरीर पर जीजा विजय कुमार के खिलाफ मुकदमा, मुंबई तक तलाश की तैयारी

स्वतंत्र भारत संवाद, पट्टी, प्रतापगढ़। कोतवाली पट्टी क्षेत्र में रिश्तों को लेकर ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इलाके में चर्चा तेज कर दी है। 28 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप उसके जीजा विजय कुमार निवासी उपाध्यायपुर पर लगा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों का आरोप है कि 26 सितंबर की रात विजय कुमार युवती को अपने साथ ले गया। घरवालों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बाद में उसके मुंबई चले जाने की जानकारी सामने आने का दावा किया गया। आरोपी का मोबाइल भी लगातार बंद बताया जा रहा है।

अब मामला स्थानीय तलाश से निकलकर मुंबई तक पहुंच गया है। पुलिस युवती की बरामदगी और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाने के लिए संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है।

पट्टी से उठे इस मामले में अब पुलिस की अगली चाल पर सबकी नजर है—युवती कहां है और आखिर पूरी कहानी क्या है, इसका जवाब बरामदगी और जांच के बाद ही सामने आएगा।

No comments

Popular Posts