मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपी दबोचे, दुकान से चोरी हुआ इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद—पुलिस टीम के एक्शन की हो रही चर्चा प्रतापगढ़। हैं...
मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपी दबोचे, दुकान से चोरी हुआ इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद—पुलिस टीम के एक्शन की हो रही चर्चा
प्रतापगढ़। हैंसी बाजार में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई चोरी के बाद मांधाता पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि चोरी की कहानी का कुछ ही दिनों में पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी का इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है।
26/27 सितंबर की रात विपुल पटेल की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया था। घटना के बाद मांधाता थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान उपनिरीक्षक प्रभात वर्मा और उपनिरीक्षक अनूप यादव की टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग में जुटी थी।
बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर मिश्रपुर जाने वाले रास्ते पर संत निरंकारी आश्रम के आगे पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों—अनुपम पटेल, आदित्य यादव और सौरभ पटेल को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर उनके साथी के खपरैल के घर से चोरी का 03 एम्पलीफायर, 06 पंद्रह इंच के स्पीकर, 02 मिक्सर, 57 ट्वीटर और 01 डिस्ट्रीब्यूटर बरामद किया गया। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से रियलमी, वीवो और रेडमी के तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी मिले। बरामद सामान की पहचान दुकान मालिक विपुल पटेल ने की।
मांधाता पुलिस की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रभात वर्मा, उपनिरीक्षक अनूप यादव, हेड कांस्टेबल रविशंकर यादव, कांस्टेबल ज्वाला सिंह और कांस्टेबल सर्वेश पाण्डेय शामिल रहे।
चोरी के बाद पुलिस ने जांच का जाल बिछाया, सुराग जुटाए और आखिरकार तीन आरोपियों तक पहुंच गई—हैंसी बाजार चोरी कांड में मांधाता पुलिस का यह एक्शन अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
No comments