विकासखंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के अमरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर ...
विकासखंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के अमरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। आशा संगिनी कर्मचारी संगठन की जिला अध्यक्ष आशा सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को वर्तमान में प्रोत्साहन राशि के रूप में मात्र 2100 रुपये मिलते हैं। संगठन की मांग है कि आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने के साथ 21 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाए।
आशा सिंह ने बताया कि मांगों को लेकर संगठन की ओर से 8 अक्टूबर से लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना प्रस्तावित है। इसी क्रम में अमरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि 9 अक्टूबर तक आशा कार्यकर्ताओं से कोई कार्य न कराया जाए।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष निशा रावत, संगठन मंत्री सरिता पांडे, ब्लॉक मंत्री रेखा सिंह, कोषाध्यक्ष शोभा पाल, मीडिया प्रभारी रीता तिवारी, संयोजक रिमझिम सिंह, ब्लॉक सचिव श्यामा देवी, भारतीय सिंह, किरण मौर्या, विनीत मिश्रा समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
No comments