Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

प्रतापगढ़/गठबंधन मैरिज हाल में विजय प्रताप सिंह ने कराया सुंदरकांड, मोती सिंह के जन्मदिन पर गूंजीं दीर्घायु की दुआएं।

आसपुर देवसरा प्रतापगढ़। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के जन्मदिन पर आसपुर देवसरा क्षेत्र ...


आसपुर देवसरा प्रतापगढ़। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के जन्मदिन पर आसपुर देवसरा क्षेत्र के तेलियानी गांव में स्थित गठबंधन मैरिज हाल में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। संचालक विजय प्रताप सिंह की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उनके प्रभारी विनोद पांडेय ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। सुंदरकांड की चौपाइयों के बीच सैकड़ों लोगों ने मोती सिंह के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस दौरान रामगंज चेयरमैन राकेश सिंह, सुशील सिंह, राम आसरे, वतन तिवारी, विकास सिंह, महेंद्र शर्मा, पिंटू सिंह विक्रम पट्टी, प्रधान संघ अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। केक की मिठास से ज्यादा लोगों की दुआओं ने इस जन्मदिन को खास बना दिया।

No comments

Popular Posts