Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

सांप को अधमरा किया, फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया!

वायरल वीडियो ने इंसानियत को किया शर्मसार, दिलीपपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा प्रतापगढ़। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने लोगों को झकझोर क...




वायरल वीडियो ने इंसानियत को किया शर्मसार, दिलीपपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

प्रतापगढ़। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। वीडियो में एक युवक पहले सांप को अधमरा करता दिखाई दे रहा है और इसके बाद उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा देता है। बेजुबान वन्यजीव के साथ हुई इस क्रूरता का वीडियो सामने आते ही लोगों में आक्रोश फैल गया।

वायरल वीडियो का थाना दिलीपपुर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। उपनिरीक्षक सुजीत कुमार यादव द्वारा की गई जांच में घटना की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने राजकुमार पुत्र जयकरन निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना दिलीपपुर, के खिलाफ मु0अ0सं0 0231/2026, धारा 9/51 वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 22 वर्षीय आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। बेजुबान जीव के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि वन्यजीवों के साथ अमानवीय व्यवहार करने वालों पर कानून का शिकंजा कसा जाएगा।

कार्रवाई करने वाली टीम में उ0नि0 सुजीत कुमार यादव, उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव और हे0का0 जय प्रकाश दुबे शामिल रहे।

No comments

Popular Posts