1993 के मुकदमे में न्यायालय से वारंट जारी, देल्हूपुर पुलिस ने घर के बाहर से दबोचा प्रतापगढ़। मुकदमा दर्ज हुआ था 1993 में, लेकिन कानून की पकड...
1993 के मुकदमे में न्यायालय से वारंट जारी, देल्हूपुर पुलिस ने घर के बाहर से दबोचा
प्रतापगढ़। मुकदमा दर्ज हुआ था 1993 में, लेकिन कानून की पकड़ से मामला बाहर नहीं हुआ। करीब 33 साल पुराने आपराधिक मामले में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के बाद देल्हूपुर पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त दुखी पुत्र सरजू निवासी ग्राम मदरा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, दुखी के खिलाफ थाना मान्धाता में वर्ष 1993 में मु0अ0सं0 198/1993, धारा 452/324 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मामले से संबंधित आपराधिक वाद संख्या 11455/2020 में सीजेएम कोर्ट नंबर-13, प्रतापगढ़ द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
न्यायालय के वारंटों की तामीली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उ0नि0 शिवा प्रजापति पुलिस टीम के साथ ग्राम मदरा पहुंचे। पुलिस ने दबिश देकर वारण्टी दुखी को उसके घर के बाहर से 30 अक्टूबर को करीब 13:04 बजे गिरफ्तार कर लिया।
No comments