जानलेवा हमले में वांछित शमशाद खान उर्फ रानू गिरफ्तार, तीन आरोपी पहले ही जा चुके जेल प्रतापगढ़। कुण्डा थाना क्षेत्र के दर्जियाना मजरे बरई गां...
जानलेवा हमले में वांछित शमशाद खान उर्फ रानू गिरफ्तार, तीन आरोपी पहले ही जा चुके जेल
प्रतापगढ़। कुण्डा थाना क्षेत्र के दर्जियाना मजरे बरई गांव में दरवाजा खोलने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि पांच लोगों ने एकराय होकर मुख्तार अहमद, उनके भाई आशिक अली और पत्नी पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से आशिक अली बेहोश हो गए, जबकि मुख्तार अहमद को भी चोटें आईं।
घटना 27 अक्टूबर की सुबह की है। पुलिस के मुताबिक मुख्तार अहमद अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी पड़ोसी मो. शमीम और मो. कलीम से लकड़ी का दरवाजा खोलकर जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने मो. शमशाद, मो. शानू और मो. कैफ को बुला लिया। पांचों ने मिलकर परिवार पर हमला कर दिया।
मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मो. कलीम, मो. शमीम और मो. कैफ को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब पुलिस ने चौथे नामजद वांछित आरोपी शमशाद खान उर्फ रानू पुत्र मो. नसीम, निवासी दर्जियाना मजरे बरई को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, कुण्डा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मवई रेलवे फाटक के पास से करीब 26 वर्षीय शमशाद खान उर्फ रानू को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।
No comments