Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

स्कूल की छत से फायर मोटर उखाड़ी और भागने लगे चोर, पीछा कर एक को दबोचा; दो साथी फरार

प्रतापगढ़। रात के अंधेरे में स्कूल की छत पर चढ़कर फायर प्रेशर मोटर खोलकर ले जाने का फिल्मी प्लान तीन चोरों ने बनाया था, लेकिन...


प्रतापगढ़। रात के अंधेरे में स्कूल की छत पर चढ़कर फायर प्रेशर मोटर खोलकर ले जाने का फिल्मी प्लान तीन चोरों ने बनाया था, लेकिन उनका यह प्लान ज्यादा दूर तक नहीं चल सका। मोटर लेकर भाग रहे एक आरोपी को विद्यालय के व्यक्ति ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

मामला थाना मान्धाता क्षेत्र के इन्द्रकली देवी विद्या मंदिर, अहिना बहरिया से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार 7 अक्टूबर को चोर विद्यालय की छत पर लगी फायर प्रेशर मोटर खोलकर ले जा रहे थे। इसी दौरान शिकायतकर्ता की नजर उन पर पड़ गई। उसने दौड़ाकर मोटर सहित एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

मामले में थाना मान्धाता पर मुकदमा अपराध संख्या 143/2026, धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशान्त राज के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी मान्धाता धनंजय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पकड़े गए आरोपी विनोद गौतम उर्फ बच्चू पुत्र सीताराम, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी बहरिया, थाना मान्धाता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मोटर चोरी करके ले जा रहा था। इसी दौरान वह मोटर सहित पकड़ लिया गया, जबकि उसके दोनों साथी मौके से भाग निकले।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की फायर प्रेशर मोटर बरामद कर ली है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द कुशवाहा, हेड कांस्टेबल देवनारायण यादव, रिजर्व कांस्टेबल विजय यादव एवं सरकारी वाहन चालक पीआरडी नागेन्द्र कुमार शामिल रहे।

मान्धाता पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्कूल की छत से मोटर उखाड़कर भागने का चोरों का ‘ऑपरेशन’ पहले ही पड़ाव पर फेल हो गया।

No comments

Popular Posts