प्रतापगढ़। कुण्डा पुलिस ने हत्या के मुकदमे में 9 वर्ष से फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामिया अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लि...
प्रतापगढ़। कुण्डा पुलिस ने हत्या के मुकदमे में 9 वर्ष से फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामिया अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रुकसाना बानो (40) पत्नी मोहम्मद मुस्लिम और मोहम्मद मुस्लिम (46) पुत्र मोहर्रम अली, निवासी टिकरिया बुजुर्ग, थाना कुण्डा को शेखपुर आशिक चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक वर्ष 2017 में दुकान खोलने गए एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। मामले में थाना कुण्डा पर मु0अ0सं0 221/2017, धारा 302, 120बी भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी न होने पर उनके विरुद्ध धारा 82/83 दंप्रसं की कार्रवाई करते हुए मफरूरी में आरोप पत्र भी प्रेषित किया गया था।
फरार आरोपियों पर पहले एक-एक हजार रुपये का इनाम घोषित था, जिसे पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बढ़ाकर 25-25 हजार रुपये कर दिया था। न्यायालय से जारी NBW के अनुपालन में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई एएसपी पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं सीओ कुण्डा शिव नारायण वैस के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई। टीम में उपनिरीक्षक अंकित सिंह, आरक्षी अजीत कुमार यादव, आरक्षी हरेंद्र कुमार, रिजर्व महिला आरक्षी श्वेता राय तथा मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार (सर्विलांस सेल) शामिल रहे।
No comments