पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव ने लखनऊ में सौंपा नियुक्ति-पत्र, युवाओं और संगठन को मजबूत करने का संकल्प प्रतापगढ़। पट्टी तहसी...
पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव ने लखनऊ में सौंपा नियुक्ति-पत्र, युवाओं और संगठन को मजबूत करने का संकल्प
प्रतापगढ़। पट्टी तहसील के युवा एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता राजा सक्षम सिंह योगी को सर्वजन सनातन पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व CBI निदेशक एम. नागेश्वर राव ने अपने हाथों नियुक्ति-पत्र सौंपकर उन्हें नई जिम्मेदारी दी।
राष्ट्रीय स्तर की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से राजा सक्षम सिंह योगी ने पट्टी क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। संगठनात्मक क्षमता, युवाओं के बीच सक्रियता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता को देखते हुए उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
राजा सक्षम सिंह योगी भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन (BYVS) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। विद्यार्थी और युवा हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। अब सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में उनकी जिम्मेदारी और दायरा और व्यापक हो गया है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राजा सक्षम सिंह योगी ने संगठन को मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और पार्टी के विचारों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई। उनकी नियुक्ति पर पट्टी क्षेत्र सहित प्रतापगढ़ के लोगों, शुभचिंतकों और समर्थकों ने हर्ष जताते हुए बधाई दी।
पट्टी की धरती से निकलकर राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुंचना राजा सक्षम सिंह योगी की सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।
No comments