Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

नवरात्रि से दीपावली तक शांति का संकल्प, मांधाता कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक।

प्रतापगढ़। आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, धनतेरस एवं दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उ...

प्रतापगढ़। आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, धनतेरस एवं दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कोतवाली मांधाता परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष धनंजय राय ने की।

थानाध्यक्ष धनंजय राय ने क्षेत्रवासियों से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने के साथ पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आमजन के सहयोग से ही मजबूत होती है। सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद से बचें।

उन्होंने कहा कि पुलिस गांव, मोहल्ले, बाजार और चौराहों पर लगातार मुस्तैद रहती है। किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की समस्या या पुलिस सहायता की आवश्यकता हो तो तत्काल कोतवाली मांधाता के सीयूजी नंबर 9454404118 अथवा डायल 112 पर सूचना दें। पुलिस 24 घंटे जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है।

बैठक में नगर पंचायत मांधाता सहित विभिन्न गांवों और क्षेत्र से आए संभ्रांत नागरिकों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने सहभागिता की और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

No comments

Popular Posts