Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा/नन्हीं नैना-नैनू के सिर से उठा मां का साया, शशिकांत पांडेय ने लिया बेटियों के सपने संवारने का संकल्प

फाइल फोटो - मृतिका प्रियंका    आसपुर देवसरा ब्रेकिंग/30 वर्षीय प्रियंका की असमय मौत से शोक में डूबा नारायण महाविद्या...

फाइल फोटो - मृतिका प्रियंका  
आसपुर देवसरा ब्रेकिंग/30 वर्षीय प्रियंका की असमय मौत से शोक में डूबा नारायण महाविद्यालय परिवार, दो नन्हीं बेटियों की स्नातक तक निःशुल्क शिक्षा और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग देने की घोषणा
प्रतापगढ़। कुछ दुख ऐसे होते हैं, जिनके सामने शब्द भी मौन हो जाते हैं और कुछ हादसे ऐसे होते हैं, जिनका दर्द केवल एक परिवार नहीं, बल्कि पूरे समाज को भीतर तक झकझोर देता है। नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण विधि महाविद्यालय एवं शुभराज फार्मेसी कॉलेज, गंधियावां के परिवार पर इन दिनों ऐसा ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
महाविद्यालय परिसर को हरियाली, फूलों और प्राकृतिक सुंदरता से सजाकर जीवंत बनाने वाले माली श्री बाबूलाल मौर्य के परिवार की खुशियां उस समय उजड़ गईं, जब उनकी 30 वर्षीय बहू प्रियंका मौर्य, पत्नी विनोद कुमार मौर्य (कंप्यूटर सहायक), दिनांक 1 नवंबर 2026 को छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए लखनऊ के जीएमसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ले ली।
प्रियंका के जाने से दो परिवारों की दुनिया सूनी हो गई। सबसे ज्यादा दर्द उन दो नन्हीं बच्चियों के हिस्से आया है, जिन्हें शायद अभी मां के हमेशा के लिए चले जाने का अर्थ भी नहीं मालूम। चार वर्षीय नैना और महज एक वर्ष की नैनू अब मां की गोद, उसकी ममता और उसकी लोरियों से हमेशा के लिए वंचित हो गईं। जिस मां की उंगली पकड़कर उन्हें जिंदगी की राह पर चलना था, आज उसी मां की तस्वीर उनके बचपन की सबसे बड़ी याद बन गई है। इन मासूमों का भविष्य और उनकी परवरिश की चिंता परिवार के लिए असहनीय पीड़ा बन गई है।
इस हृदयविदारक घटना से पूरा नारायण महाविद्यालय परिवार शोकाकुल है। महाविद्यालय परिवार ने दिवंगत प्रियंका को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
दुख की घड़ी में इंसानियत का मिशाल बने शशिकांत पांडेय
इस कठिन समय में महाविद्यालय के संस्थापक, पूर्व जिला जज एवं प्रमुख सचिव न्याय शशिकांत पांडेय और प्रबंध तंत्र ने एक ऐसा मानवीय संकल्प लिया है, जो पीड़ित परिवार के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को यथोचित आर्थिक सहयोग देने के साथ ही दिवंगत प्रियंका की दोनों मासूम बेटियों नैना और नैनू को स्नातक स्तर तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने का संकल्प लिया है।
यह फैसला केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उन दो बच्चियों के भविष्य के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। मां की ममता की कमी तो कोई पूरी नहीं कर सकता, लेकिन उनकी शिक्षा और भविष्य की चिंता में साथ खड़े होने का यह प्रयास निश्चित रूप से पीड़ित परिवार को कठिन समय में संबल देगा।
शशिकांत पांडेय ने अपने इस निर्णय से यह संदेश दिया है कि किसी शिक्षण संस्थान का दायित्व केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय समाज और अपने परिवार के साथ खड़ा होना भी है। आज जब दो मासूम बच्चियों के सिर से मां का साया उठ गया है, ऐसे समय में उनके भविष्य की शिक्षा का भार उठाने का संकल्प मानवीय संवेदना का एक सराहनीय उदाहरण है।
एक मां लौटकर नहीं आएगी, लेकिन उसकी बेटियों के सपनों को टूटने नहीं देने का संकल्प जरूर जीवित रहेगा।
नारायण महाविद्यालय परिवार ने इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि वह अकेला नहीं है, बल्कि पूरा महाविद्यालय परिवार उसके साथ खड़ा है।
NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra

No comments

Popular Posts